आष्टा के VIT कॉलेज में छात्रों के बीच में हुई जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने 4 छात्रों पर किया मामला दर्ज।

आष्टा के VIT कॉलेज में छात्रों के बीच में हुई जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने 4 छात्रों पर किया मामला दर्ज।

कवि छोकर – सीहोर जिले के आष्टा के पास कोठरी स्थित वेल्लूर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (VIT) एक बार फिर सुर्खियों में आया है, अपको बता दें कि बीती रात VIT कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्रों के दोनों गुट जमकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं, जिसमें एक छात्र के सिर से खून बहता भी दिखाई दे रहा है।

और जमकर लात घुसे भी चलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चला है। छात्रों के बीच में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो VIT कॉलेज के कैंपस का बताया जा रहा है। वहीं मामले में आष्टा पुलिस द्वारा 4 छात्रों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page