ऑपरेशन मुस्कान में कुठला पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 02 वर्ष पूर्व गुम हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को जबलपुर से किया दस्तयाब

ऑपरेशन मुस्कान में कुठला पुलिस को मिली बड़ी सफलता :  02 वर्ष पूर्व गुम हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को जबलपुर से किया दस्तयाब

प्रवीण कुमार पाराशर – पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन के निर्देशन में कुठला पुलिस को पुनः ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दो वर्ष पूर्व गुमशुदा हुई नाबालिग बालिका को जबलपुर से दस्तयाब करने में सफलता मिली है। गोरतलब है कि इस माह पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रदेश के सभी जिलों में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।टी.आई. कुठला अरविन्द जैन के साथ महिला उपनिरीक्षक करिश्मा चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा , प्रधान आरक्षक अजय यादव की टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिका को जबलपुर से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। इस माह ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना कुठला को अब तक गुमशुदा चार नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता मिल चुकी है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page