25.10 लाख के कथित फर्जी भुगतान मामले की जांच पूरी, कलेक्टर प्रीति यादव बोलीं— रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जा रही है, मामला विकासखंड शिक्षा अधिकारी आगर में हुए कपटपूर्ण भुगतान का

25.10 लाख के कथित फर्जी भुगतान मामले की जांच पूरी, कलेक्टर प्रीति यादव बोलीं— रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जा रही है, मामला विकासखंड शिक्षा अधिकारी आगर में हुए कपटपूर्ण भुगतान का

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय से जुड़े 25 लाख 10 हजार 449 रुपये के कथित फर्जी भुगतान का मामला पिछले कई महीनों से चर्चा में बना हुआ था। शासन स्तर से लगातार पत्राचार और जांच के निर्देश जारी होने के बाद इस मामले में जांच की प्रगति को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।

जानकारी के अनुसार, आयुक्त, कोष एवं लेखा, मध्य प्रदेश द्वारा करीब आठ माह पूर्व आगर कलेक्टर को पत्र भेजकर मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय में जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने पर वित्त विभाग, भोपाल द्वारा भी पुनः पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए थे।

इसी संबंध में जब आगर कलेक्टर प्रीति यादव से 03 जुलाई 2026 समय 03:16PM पर दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि लंबित पड़ी जांच अब पूर्ण करवा ली गई है। जांच प्रतिवेदन तैयार है और आगामी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जा रहा है।गौरतलब है कि यह मामला विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आगर कार्यालय से हुए 25 लाख 10 हजार 449 रुपये के कथित फर्जी भुगतान से संबंधित है। लंबे समय तक जांच लंबित रहने के कारण विभिन्न स्तरों पर सवाल उठ रहे थे। अब जांच पूरी होने की जानकारी सामने आने के बाद सभी की नजरें वरिष्ठ कार्यालय द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जांच में अनियमितता सिद्ध होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page