आगर मालवा: बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के पीछे बढ़ के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला शव, वेशभूषा से कोई साधु प्रतीत, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच!

आगर मालवा: बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के पीछे बढ़ के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला शव, वेशभूषा से कोई साधु प्रतीत, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच!

राजकुमार – मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला मुख्यालय पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के पीछे कसाई देहरिया गांव जाने वाले मार्ग पर एक बढ़ के पेड़ पर फांसी पर झूलता हुआ एक शव मिला।सुबह-सुबह जब राहगीरों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो वे स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और क्राइम सीन पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही आगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

You cannot copy content of this page