नलखेड़ा: डंपर का ट्राला हाई टेंशन लाइट से टकराया, डंपर में फैला करंट, दो लोगों की मौके पर मौत एक बुरी तरह करंट में झुलसा

नलखेड़ा: डंपर का ट्राला हाई टेंशन लाइट से टकराया, डंपर में फैला करंट, दो लोगों की मौके पर मौत एक बुरी तरह करंट में झुलसा

ओमप्रकाश। आगर मालवा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नलखेड़ा–कानड़ मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक डंपर का हाइड्रोलिक ऊंचा होने से करंट फैल गया। इस हादसे में डंपर चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना नलखेड़ा–कानड़ मार्ग पर ग्राम कोहड़िया के समीप की है। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े डंपर के हाइड्रोलिक में खराबी आने से ड्रायवर ने उसे अचानक ऊपर उठा दिया, जिस कारण डंपर ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इसके चलते डंपर में करंट फैल गया और पास मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में डंपर चालक अनोखीलाल पिता कन्हैयालाल सैन निवासी कोहड़िया और दिनेश पिता बालूसिंह सोंधीया निवासी कानड़ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 thoughts on “नलखेड़ा: डंपर का ट्राला हाई टेंशन लाइट से टकराया, डंपर में फैला करंट, दो लोगों की मौके पर मौत एक बुरी तरह करंट में झुलसा

Comments are closed.

You cannot copy content of this page