आगर मालवा में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट का छापा, बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने की संभावना

आगर मालवा में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट का छापा, बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने की संभावना

आगर मालवा. जिले में नारकोटिस्ट विभाग ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है, करीब 5 गाड़ियां लेकर नारकोटिक्स विभाग की टीम कार्रवाई के लिए आगर जिले के ग्राम आमला स्थित तीर्थ फार्म हाउस नर्सरी पहुंचे जहां पर कार्रवाई जारी है, अभी फिलहाल नारकोटिस्ट विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है एवं वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर ही फार्म हाउस के मालिक एवं गिरफ्तार किए गए लोगो की संख्या एवं बरामद ड्रग एवं उसके प्रकार की पुष्टि की जाएगी।नर्सरी में बड़ी मात्रा में ड्रग्स के होने की संभावना है, नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम ने नर्सरी को चारों ओर से नर्सरी घेर कर तालाबंदी कर कार्यवाही की जा रही है इस कार्रवाई में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने पुलिस को भी कारवाही में शामिल नहीं किया गया है इससे यह दर्शाता है कि यह कार्रवाई एक बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

You cannot copy content of this page