मेरी मौत का जवाबदार जिला प्रशासन एवं गांव के कुछ लोग हैं यह कहकर युवक ने गटका जहर, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड

मेरी मौत का जवाबदार जिला प्रशासन एवं गांव के कुछ लोग हैं यह कहकर युवक ने गटका जहर, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड

रिजवान खान – आगर मालवा। अपनी मौत का जवाबदार जिला प्रशासन एवं गांव के कुछ लोगों को मानते हुए युवक ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, वीडियो बनाने के पश्चात युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया जानकारी लगने पर गांव के लोग युवक के घर पर एकत्रित हुए और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर युवक का उपचार जारी है।

दरअसल आगर के ग्राम अहिर बर्डिया के रहने वाले शिवनारायण मालवीय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो बनाकर अपलोड किया, युवक द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में वह बता रहा है कि उसे 2 साल से प्रताड़ित किया जा रहे हैं न्यायालय से उसे कुछ राहत मिलने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा उसका पालन नहीं करने के भी आरोप लगाए हैं, फिलहाल युवक का आगर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

You cannot copy content of this page