ओमप्रकाश – आगर मालवा. गत दिनों आगर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता की कार से 5 करोड रुपए का एमडी ड्रग बरामद किया था, जिसकी कार्रवाई अभी चल ही रही थी कि पुलिस एमडी ड्रग के मामले एक और बड़ी करवाई है जिसमें पुलिस दो आरोपी को ओर पकड़ा है, जिनके पास से पुलिस ने 40 ग्राम एमडी ड्रग जिसकी करीब 05 लाख रुपए बरामद की है
बता दे की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आगर मालीखेड़ी रोड पर स्थित नाग मंदिर के पास एमडी ड्रग लेकर खड़े दो आरोपी अल्फेज उर्फ याटा पिता शहजाद शेख उम्र 20 वर्ष निवासी लाला मोहल्ला मालीखेड़ी रोड़ और आमिर उर्फ चूचू पिता मोहम्मद युनुस उम्र 32 वर्ष निवासी एकता नगर आगर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पुलिस ने 40 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया गया।
