आगर जिले में सड़क दुर्घटना में मां हुई घायल तो बेटे की हुई मौत, देखें घटना का वीडियो

आगर जिले में सड़क दुर्घटना में मां हुई घायल तो बेटे की हुई मौत, देखें घटना का वीडियो

ओमप्रकाश – आगर मालवा। गुरुवार को आगर जिले के कानड़ शाजापुर मार्ग पर ग्राम बटावदा जोड़ पर एक बाइक ओर एक छोटे लोडिंग वाहन की आपस में टक्कर हो गई, इस घटना में शाजापुर जिले के ग्राम पालदेहरी के निवासी कन्हैयालाल पिता बद्रीलाल उम्र करीब 20 वर्ष की मौत हो गई, और उसकी माता गुड्डी बाई पति बद्रीलाल उम्र करीब 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक व घायल को एंबुलेंस की सहायता से आगर जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर पीएम उपरांत उसके शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा, वही घायल का भी जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बता दे कि मृतक व घायल शाजापुर अस्पताल में परिजनों का खाना लेकर जा रहे थे, पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

You cannot copy content of this page