आगर नगर में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दा फाश, 12 लाख 65 हजार का मशरूका किया बरामद

आगर नगर में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दा फाश, 12 लाख 65 हजार का मशरूका किया बरामद

ओमप्रकाश – आगर मालवा. जिला मुख्यालय पर विगत दिनों तीन अलग-अलग जगह पर हुई चोरी का आगर कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है जिसकी जानकारी आज शनिवार को आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन चोरी के प्रकरण में तीन बालिक हैं और चार नाबालिक है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है, पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से कुल 12 लाख 65000 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है।

जप्त मशरूका में पुलिस ने 12 लाख रुपए का सोना, 32 इंच एलइडी टीवी उसके साथ एक सिल्वर लग जिसकी कीमत 50 हजार रुपए, एक रियलमी कंपनी का टैबलेट जिसकी कीमत ₹15000 बराबर किया है।

इस चोरी के प्रकरण का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका अगर कोतवाली थाना प्रभारी शिशु उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक कालूराम मंडावर, प्रधान आरक्षक सुनील पटेल, ऋतुराज सोलंकी, गिरजा शंकर त्रिपाठी, आरक्षक बनवारी, आरक्षक परवेज खान, एवं महिला आरक्षक बबीता परचेया की रही।

You cannot copy content of this page