राज कुमार – आगर मालवा। जन्माष्टमी पर्व पर आज शनिवार को आगर जिला मुख्यालय पर यादव समाज व गवली समाज के तत्वाधान में एक विशाल पालकी यात्रा निकाली गई, जो आगर के बड़ा गवलीपुरा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग छावनी नाका चौराहाl, छावनी झंडा चौक, नाना बाजार, सराफा बाजार, सरकार वाड़ा, पुराना अस्पताल चौराह
पुरानी तहसील चौराह से होते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंची जहां पर पालकी यात्रा का समापन किया गया, रहवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत और पूजन किया गया, भव्य रूप से निकाली पालकी यात्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

पालकी शुरू होने के पूर्व श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजन पाठ व महा आरती की गई आरती के पश्चात पालकी यात्रा शुरू हुई थी जो ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से निकली, यात्रा में कन्याओं ने आकर्षक राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण और सुंदर नृत्य किया जो इस यात्रा में आकर्षण का केंद्र बना यात्रा के एक से बढ़कर एक धार्मिक झांकियां भी शामिल हुई।
