राज कुमार – आगर-मालवा। जिले में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय, अशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण पश्चात, स्कूली बच्चों द्वारा अल सुबह प्रभात फैरिया निकली जाएगी।

वहीं जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह रहें। मुख्य अतिथि ने पुलिस परेड ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का वचन किया, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया

जिसके बाद परेड कमांडरों द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरे, फिर सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण देखा। जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक गुब्बारे खुले आकाश में छोड़े जाएंगे।
