आगर जिला मुख्यालय पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा जिला

आगर जिला मुख्यालय पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा जिला

राज कुमार – आगर-मालवा। हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत गुरूवार को आगर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा बैण्ड-बाजे की अगवानी में छावनी झंडा चौक से सायं 04ः00 बजे प्रारंभ हुई जो रातडिया तालाब, नाना बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा बाजार, सदर बाजार, अस्पताल चौराह होते हुए विजय स्तम्भ पहुंची।

लगभग 03 किलोमीटर मार्ग में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, पेंशनर्स, सेवानिवृत्त सैनिकों और समाजसेवियों, पत्रकार एवं आमजन से बड़ी संख्या में अपने हाथों में तिरंगा थामे शामिल होकर नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहे से गुजरे

देशभक्ति गीतों एवं गगन भेदी नारों से पूरे नगर का माहौल देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा में आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों में झूमते हुए दिखाई दिए, वही जनप्रतिनिधि व

नागरिक भी देशभक्ति गीतों पर नाचते-झुमते हुए तिरंगा लहराते हुए पूरे तिरंगा यात्रा मार्ग में चले। स्कूली बच्चे अपने हाथों में तिरंगा झंडा थाम कर उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जिससे पूरा आगर नगर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।

You cannot copy content of this page