राज कुमार – आगर मालवा। आगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम अवैध शराब से भरा हुआ एक टैंकर पकड़ा है, जिसकी जानकारी आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कोतवाली थाने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस टैंकर में पुष्पा स्टाइल की तरह शराब की तस्करी की जा रही थी जो पंजाब चंडीगढ़ से गुजरात जा रहा था।
खाद्य तेल के इस टैंकर में, टैंकर के अंदर एक और टैंकर बना रखा था और उसमें सात अलग-अलग चैंबर बनाए थे, जिसमे सबसे पीछे वाला चैंबर पुलिस से बचने के लिए खाली रखा गया था, और बचे हुए 06 चेंबर में महंगी ब्रांड की अवैध शराब जमा कर ले जा रही थी, शराब की कीमत करीब 01 करोड़ 44 लाख के लगभग हाकी गई है

इसके साथ 60 लाख रुपए का टैंकर भी जप्त किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय दी देख रेख में टैंकर को कटर मशीन के जरिए विंडो को तरह काटा गया और शराब की पेटियां बाहर निकाली गई।

पुलिस ने इस कारवाही में वाहन चालक एक आरोपी रघुवीर पिता हनुमान राम बेनीवाल उम्र 30 वर्ष निवासी जिला बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।
