नलखेड़ा में सोने चांदी की दुकान में सोने की चोरी करती महिला का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, वायरल वीडियो में साफ देखी गई चोरी

नलखेड़ा में सोने चांदी की दुकान में सोने की चोरी करती महिला का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, वायरल वीडियो में साफ देखी गई चोरी

राज कुमार – आगर मालवा। जिले के नलखेड़ा में सोने चांदी की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला दुकानदार का ध्यान भटका कर एक सोने का डिब्बा चोरी कर लिया, जिसका वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया दुकानदार ने सीसीटीवी की वीडियो को ग्रुप में वायरल कर आम जनता से महिला की दिखने पर सूचना पहुंचने की अपील की है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आगर जिले के नलखेड़ा स्थित

जवाहर मार्ग पर अमित नर्सिंग होम के सामने स्थित एक सोने चांदी की दुकान पर एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची और महिला द्वारा आभूषण देखे गए वहीं दूसरी तरफ दुकानदार को बातों में उलझा कर मौका देख दुकान के गल्ले से एक डिब्बा चोरी कर लिया जिसमें बेस कीमती सोने के आभूषण रखे हुए थे, जिस मामले में ज्वेलर्स के संचालक ने नलखेड़ा पुलिस थाने में पर जानकारी दी बताया कि मेरी दुकान मुकेश सोनी श्रीनाथ ज्वेलर्स के नाम से जवाहर मार्ग पर सोने चांदी की दुकान है

जहां शुक्रवार दोपहर 12:45 के लगभग उसके दुकान पर बैठे थे तभी अज्ञात महिला चोरी करने की नीयत से दुकान पर आई और अपनी बातों में उलझा कर सोने की डिब्बी चोरी कर ली जिसमें सोने की आभूषण रखी हुई थी जिसका वजन अनुमानित बीस ग्राम बताया जा रहा है जिसकी कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख बताई जा रही है। जब इस मामले में थाना प्रभारी नागेश्वर यादव से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि एक महिला का वीडियो चोरी करते हुए सामने आया है पुलिस के द्वारा जांच की जा रही तथा चोर को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page