बाबा बैजनाथ की शाही सवारी में की थी सोने की चोरी, आगर पुलिस ने हरियाणा के दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बाबा बैजनाथ की शाही सवारी में की थी सोने की चोरी, आगर पुलिस ने हरियाणा के दो आरोपी को किया गिरफ्तार

राज कुमार – आगर मालवा। बाबा बैजनाथ की सवारी के दौरान हुई चैन चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सोने की चेन जप्त की गई, बता दें कि की 04 अगस्त को बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी बड़ी धूमधाम से निकल गई थी, जिसे देखने के लिए आगर छावनी निवासी दिनेश प्रताप बापूलाल राठौर छावनी नाका चौराहे पर गया था और वहां पर वह बाबा बैजनाथ की शाही सवारी देख रहा था।

इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चेन को चुरा लिया था, जिसकी रिपोर्ट उसने 5 अगस्त को अगर कोतवाली थाने पर दर्ज कराई थी।जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया और मुखबिर की सूचना पर टीम ने हरियाणा से आए दो संगधिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उनके द्वारा सोने की चेन चोरी करना कबूल किया, पुलिस ने हरियाणा के दो आरोपी मोनू उर्फ महेश पिता तेज सिंह (निवासी घुघेरा, पलवल) और मोनी पिता रामकिशन (निवासी रेवाड़ी) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1.25 लाख कीमत की 10 ग्राम सोने की चैन बरामद की है।

You cannot copy content of this page