ई अटेंडेंस का विरोध, शिक्षकों ने आगर जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

ई अटेंडेंस का विरोध, शिक्षकों ने आगर जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

राज कुमार – आगर मालवा। ई अटेंडेंस के विरोध में आज गुरुवार को आजाद अध्यापक संघ मध्य प्रदेश के बैनर तले आगर जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा गया, ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे, बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी के 04 अगस्त सोमवार को जारी किए गए आदेश के खिलाफ,जिसमे सभी शैक्षणिक स्टाफ को अनिवार्य रूप से हमारे शिक्षक ऐप पर E attendance लगाने व ऑनलाइन हाजिरी के हिसाब से वेतन बिल बनाने के निर्देश दिए गए थे

के विरोध में जिला स्तर पर जमकर नारेबाजी करते हुवे रैली निकाल कर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर E attendance व्यवस्था रद्द करने संबंधी सहित 5 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर की प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण वरवड़े को सौपा। ई अटेंडेंस के विरोध के साथ-साथ शिक्षकों ने और भी कई मांगे रखी गई जिसमे पुरानी पेंशन बहाली का लाभ, प्रथम नियुक्ति दिनांक अंकित की जाए, पदोन्नति और लंबित क्रमोन्नति के आदेश जारी

किया जाए, कैशलेस मेडिकल क्लेम की सुविधा भी दी जाए, इस दौरान आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय संघठन मंत्री डैनी सूर्यवंशी, अपाक्स संघ जिला अध्यक्ष रविन्द्र मेडा, राज्य अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष भरत जाटव, कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश बेगाना, पुरानी पेंशन बहाली संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश मेहता, प्रांतीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, एवम शोभा भाटिया, शोभा जैन प्रमिला भाटी रुबीना अंसारी सुनीता नागर अनिता व्यास लवलीना डण्डेल उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page