आगर मालवा में चार मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो युवकों की हुई मौत दो हुए घायल, खेतों में काम कर रहे थे चारों

आगर मालवा में चार मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो युवकों की हुई मौत दो हुए घायल, खेतों में काम कर रहे थे चारों

राज कुमार – आगर मालवा। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर, सुसनेर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है… खेत में काम कर रहे चार लोग इसकी चपेट में आ गए, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना सुसनेर क्षेत्र के ग्राम लोलकी की है, जहां गुरुवार दोपहर खेत में काम कर रहे चार मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी। तेज गर्जना के साथ हुई इस घटना से खेत में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी उम्र करीब 30 और 32 साल बताई जा रही है। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सुसनेर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सुसनेर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने सुसनेर विधायक भेरो सिंह परिहार भी सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

You cannot copy content of this page