मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 25 जून को आगर मालवा जिले में संभावित दौरा, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने तैयारियों के लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 25 जून को आगर मालवा जिले में संभावित दौरा, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने तैयारियों के लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

राज कुमार – आगर मालवा। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 25 जून को संभवत आगर मालवा जिले के भ्रमण पर रहेंगे, यहां पर वे अनेक जनकल्याणकारी कार्यों व योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा आज शनिवार को कलेक्टर सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

जिसमें सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श व तैयारी पर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगर जिला मुख्यालय के विजय स्तंभ चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप गेट का लोकार्पण करेंगे इसके पश्चात वह रावण बल्डी स्थित खेल मैदान पर आमसभा को संबोधित करेंगे, इसकी तैयारी में जिला प्रशासन झुक चुका है अधिकारियों द्वारा मौके मुआवना भी किया जा रहे हैं।

You cannot copy content of this page