मंदसौर। आवेदक दीपक राठौर निवासी ग्राम साठखेड़ा तहसील गरोठ जिला मंदसौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन में अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी कि, पंकेश योगी SDM के बाबू द्वारा प्लाट का डाइवर्सन करने के लिए लिए 15000 की रिश्वत मांगी जा रही है, शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा इंस्पेक्टर हिना डाबर के माध्यम से करवाया गया जिसमे शिकायत सत्य पाई गई, तथा अनावेदक SDM के बाबू पंकेश योगी द्वारा 5000 रु उसी समय ले लिये थे, आवेदक ने बाकी रकम बाद में देने के लिए SDM के बाबू से कहा था, जिस अनुसार आज गुरुवार को SDM का बाबू पंकेश योगी तहसील मंदसौर जिला मंदसौर को SDM कार्यालय मै 5000 रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथ ट्रैप किया गाया है। इस दौरान ट्रैप टीम में राजेश पाठक DSP, हिना डाबर इंस्पेक्टर, श्याम शर्मा, इसरार, अनिल अटोलिया, रमेश डाबर उमेश जाटव आदि मौजूद रहे।
प्लांट का डायवर्सन के नाम पर SDM के बाबू ने मांगे 15 हजार रुपए, 5000 लेते समय लोकायुक्त ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार
