बेस्ट पुलिसिंग में आगर मालवा 10 बेस्ट जिलों की सूची से बाहर, पुलिसिंग और नागरिकों के संबंधों की नहीं दिखी मजबूती, गोपनीय सर्वेक्षण में जनता का बेकाब जवाब

बेस्ट पुलिसिंग में आगर मालवा 10 बेस्ट जिलों की सूची से बाहर, पुलिसिंग और नागरिकों के संबंधों की नहीं दिखी मजबूती, गोपनीय सर्वेक्षण में जनता का बेकाब जवाब

राज कुमार – आगर मालवा। मप्र शासन द्वारा हॉल ही में प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों में आमजन के बीच 11 बिन्दुओं पर गोपनीय सर्वेक्षण कराया इसमें नीमच पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11 बिन्दुओं पर कराए गए गोपनीय सर्वेक्षण जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जनता से व्यवहार, प्रथम सूचना रिपोर्ट को विलंब से लिखना, सही धाराओं में लिखना, चरित्र सत्यापन में देरी, झूठा अपराध पंजीबद्ध करना अथवा प्रकरण में गलत व्यक्ति को आरोपी बनाना, पुलिस द्वारा अकारण मारपीट करना अथवा परेशान करना, बच्चों, महिलाओं के गुम होने, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण दर्ज करने में देरी, यातायात पुलिस द्वारा शिकायतों पर समय से कार्यवाही न करना जैसे कई बिंदुओं पर जांच की गई।

सर्वे में आमजन से सवाल-जवाब कर स्थिति की जानी, इसमें जिला पुलिस बल नीमच का उत्कृष्ट प्रदर्शन होकर सर्वाधिक 66.97 अंक प्राप्त हो संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सर्वे में नीमच सहित 10 जिले भिंड, हरदा, सिवनी, भोपाल, कटनी, जबलपुर, दतिया, रतलाम, उमरिया ने बेस्ट पुलिसिंग सर्वे मैं अपना नाम दर्ज करवाया है। इस सर्वेक्षण की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसकी जानकारी स्वयं पुलिस अधिकारियों को भी नहीं थी, इसमें आम जनता से सीधे उनकी राय ली गई, लेकिन आगर मालवा जिला पुलिस का आम जनता के प्रति बेहतर पुलिसिंग और नागरिक-पुलिस संबंधों की मजबूती नहीं देखी गई। आगर मालवा जिला 10 बेस्ट पुलिसिंग जिलों की सूची से भी बाहर देखने को मिला है। 10 बेस्ट पुलिसिंग वाले जिले आगर मालवा जिले के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

You cannot copy content of this page