राज कुमार – आगर मालवा। विगत दिनों संसद भवन में समाजवादी पार्टी के सांसद रामलाल सुमन द्वारा महान वीर राणा सांगा पर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी जिसके विरोध में आज शुक्रवार को आगर जिला मुख्यालय पर सर्व राजपूत समाज द्वारा सांसद रामलाल सुमन का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई, पुतला दहन के पश्चात सर्व राजपूत समाज में आगर पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सीएसपी मोतीलाल कुशवाह को सोपा गया।

दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सांसद रामलाल सुमन द्वारा महान वीर राणा सांगा पर दिए गए बयान की उनसे माफी मंगवाई जाए, और सदन की सदन में सदस्यता निरस्त की जाए और महान वीर राणा सांगा के जीवन और उनके शासन काल के बारे में गलत जानकारी फैलाने के विरोध में कठोर कार्रवाई की जाए, ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में सर्व राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
