राज कुमार – आगर मालवा। शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के की मतगणना हो रही है, ऐसे में बहुमत के आंकड़े को पार कर रुझानों में आगे चल रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

यहां आगर जिला मुख्यालय पर छावनी नाका चौराहा पर शनिवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ता ढोल की ताल पर ठुमके लगाते भी नजर आए हैं। बता दें की दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी का जश्न मनाया जा रहे हैं।
