Agar malwa news: आगर नेशनल हाईवे पर दो ट्रक की हुई आमने-सामने भिड़क, 02 घंटे तक चला घायलों को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन

Agar malwa news: आगर नेशनल हाईवे पर दो ट्रक की हुई आमने-सामने भिड़क, 02 घंटे तक चला घायलों को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन

राज कुमार – road accident: आगर उज्जैन नेशनल हाईवे 552 G पर सोमवार शाम करीब 7:00 बजे तनोडिया में दो ट्रक की आमने-सामने जोरदार भीड़ित हो गई, जिसमें दोनों ट्रक के चालक और हेल्पर ट्रक में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीण व पुलिस द्वारा जेसीबी

मशीन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया, बता दे कि की घटना शाम को 7:00 बजे हुई थी जिसमें एक कंटेनर का टायर फट गया था जिसकी वजह से वह दूसरे ट्रक से जाकर टकरा गया, दोनों ट्रक की भिड़त इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रक आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जिससे दोनों ट्रक के चालक और हेल्पर ट्रक के अंदर बुरी तरह से फस गए

जिसका तनोडिया पुलिस चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार व ग्रामीणों द्वारा जेसीबी मशीन से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाल गया और चारों घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर एक ट्रक चालाक की मौत हो गई। दोनों ट्रक की हुई भिड़ंत की वजह से नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम भी लग गया।

You cannot copy content of this page