baby’s body found: आगर रावण बल्डी के समीप से मिला नवजात शिशु का शव, श्वानो द्वारा नोचा गया है शिशु का शव, सूचना मिलने पर नगर पालिका का अमला व कोतवाली पुलिस पहुंचीं मौके पर

baby’s body found: आगर रावण बल्डी के समीप से मिला नवजात शिशु का शव, श्वानो द्वारा नोचा गया है शिशु का शव, सूचना मिलने पर नगर पालिका का अमला व कोतवाली पुलिस पहुंचीं मौके पर

राज कुमार – आगर मालवा। baby’s body found: जिला मुख्यालय पर रावण बल्डी के समीप गवली समाज के शमशान घाट से मृत अवस्था में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई, शिशु के शव को श्वानों ने नोचा दिया है, जिसमें उसके शरीर पर चोट आई हुई है, शिशु के शव की सूचना आगर नगर पालिका प्रशासन को मिली तो नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक दुलगज मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची

बता दें की शिशु की पहचान एक लड़के के रूप में हुई है, स्वच्छता निरीक्षक बसंत दुलगज ने जानकारी देते हुए बताएं कि उन्हें सूचना मिली कि यहां पर एक शिशु का शव रहवासियों ने देखा है, जिसे श्वनो ने नोच डाला है सूचना मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक मौके पर पहुंचे और

शिशु के शव को बरामद कर पुलिस को बुलाया गया, आसपास देखने पर पता चला कि पास ही में एक कब्र तीतर-फितूर हो रही है, ऐसा प्रतीत होता है कि श्वानो द्वारा शिशु के शव को इसी कब्र से खींचकर बाहर निकाल गया है, स्वच्छता निरीक्षक ने बताया कि शिशु को शायद आज ही कब्र में दफनाया गया होगा।

You cannot copy content of this page