theft incident: M.P. सीसीटीवी कैमरा लगाने वालों ने ही चोरी की वारदात को दिया अंजाम, नलखेड़ा पुलिस में दो आरोपी को किया गिरफ्तार

theft incident: M.P. सीसीटीवी कैमरा लगाने वालों ने ही चोरी की वारदात को दिया अंजाम, नलखेड़ा पुलिस में दो आरोपी को किया गिरफ्तार

राज कुमार – आगर मालवा। theft incident: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील में चौका देने वाला मामला सामना है यहां पर चोरी की वारदात से बचने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले ही चोर निकले हैं, बता दे की चोर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते हैं जिन्हें जानकारी थी की चोरी होने के बाद कैमरा की डीवीआर निकाल लेना है जिससे चोर सीसीटीवी फुटेज में नहीं आ सके।

इस तरह की थी चोरी – बता दें कि नलखेड़ा तहसील में चोरों द्वारा दो शासकीय कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें एक लोक सेवा केंद्र व तहसील कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जहां से पहली चोरी में दोनों चोरों ने ईकेशन कंपनी का 08 पॉइंट का डीवीआर, पावर सप्लायर, ए डॉक्टर, और दूसरी चोरी में सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, यूपीएस, 04 कैमरा, पावर सप्लायर को चोरी किया था। पुलिस द्वारा दोनों आरोपी (1) सोहेल उर्फ कालू पिता मेजवानी पिता भुरू खां उम्र 21 साल निवासी नलखेड़ा (2) अल्पेश पिता अनवर मोहम्मद जाकिर मुसलमान उम्र 20 साल निवासी नलखेड़ा को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस द्वारा चोरी का माल बरामद किया गया।

ऐसे देते थे चोरी की वारदात को अंजाम – नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने जानकारी देते बताया कि दोनों चोर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते हैं जिससे उन्हें पता है कि सीसीटीवी कैमरे में फुटेज आने से कैसा बचा जा सकता है, चोर दिन में रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, चोरी करने के बाद चोर सीसीटीवी कैमरे में लगी डीवीआर भी निकाल ले जाते थे जिससे कि वह सीसीटीवी फुटेज में नहीं आ सके।

इनकी रही सरहनीय भूमिका – नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के निर्देश में चोरी की वारदात का बांडा फोड़ने के लिए एसआई नानूराम बघेल, प्रधान आरक्षक राकेश दंडोतिया, आरक्षक मेहरवान सिंह दांगी, आरक्षण रामप्रसाद, आरक्षण संजय की अहम भूमिका रही।

You cannot copy content of this page