Dead body found hanging: आगर पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फांसी पर लटका हुआ मिला एक युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

Dead body found hanging: आगर पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फांसी पर लटका हुआ मिला एक युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

आगर मालवा। Dead body found hanging: आज सोमवार अल सुबह आगर के छावनी वाली पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी हाउसिंग बोर्ड में एक युवक ने फांसी लगा ली है, सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं तो देखा कि एक युवक नवीन सोनी पिता कालूराम उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की मौत हो चुकी है जिसकी गर्दन पर रस्सी का निशान बना हुआ है

पुलिस ने जब मृतक के घर वालों से पूछा तो उन्होंने ने बताया की मकान के तीसरी मंजिल पर मृतक का शव फांसी पर लटका हुआ था। जिसे परिवारजन ने रस्सी काटकर नीचे उतार लिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आगर जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां पर शव का पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा, फिलहाल पुलिस द्वारा घटना में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

You cannot copy content of this page