10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर आगर जिले की सिवासी 15 वर्षीय नाबालिक ने की आत्महत्या।

10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर आगर जिले की सिवासी 15 वर्षीय नाबालिक ने की आत्महत्या।

राज कुमार – मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की तहसील नलखेड़ा के गांव में दसवीं बोर्ड की परीक्षा में फेल हो जाने पर 15 वर्षीय नाबालिक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रात जानकारी के अनुसार दसवीं की परीक्षा में फेल हो जाने के कारण ग्राम भेंसोदा निवासी 15 वर्षीय नाबालिक स्वाति पिता कमल ने आज गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए आदर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। जिसका आगर जिला अस्पताल में पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं घटना में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। बता देगी 10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने की वजह से नाबालिग डिप्रेशन में आ गई और उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page