आगर मालवा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के निचे खड़े एक युवक की मौत एक गंभीर घायल।

आगर मालवा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के निचे खड़े एक युवक की मौत एक गंभीर घायल।

राज कुमार – आगर मालवा जिले के बड़ोद में पिछले एक सप्ताह से मौसम की बेरुखी अब लोगो की जांन की आफत बन रही है। बदलो की छुपा छुपी व तेज हवा व गडगडाहट के साथ ग्राम ढाबला मे तेज आंधी के साथ आसमान से बिजली गिरी जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई व दुसरा गभींर घायल हो गया। बताया जा रहा है की ग्राम ढाबला मे दो युवक आंजना रोड से अपने घर की और जा रहे थे की अचानक आसमान पर छा रहे बादलो से तेज बारिश होने लगी.

दोनो युवक बारिश से बचने के लिऐ पेड के नीचे खडे हो गऐ, उसी दरमीयान बिजली की तेज गडगडाहट हुई और आसमान से बिजली दोनो युवक पर गिरी जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई व एक युवक गभींर घायल हो गया, सुचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, दोनो युवक को शासकिय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडोद में लाया गया, जहा पर डां द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया व दुसरे का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page