कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के बीच चले लात-घुसे, जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के बीच चले लात-घुसे, जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह की कृषि उपज मंडी में जहां बीते तीन दिनों से लगातार खाद के लिए परेशान किसान बबाल काट रहे हैं, अब व्यापारीयो में दे दनादन का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्यापारी किस तरह से एक दूसरे को लात घुसे और चप्पलें दे रहे है। दरअसल ये वीडियो कृषि उपज मंडी में उंस वक़्त का है जब किसानों की फसल पर बोली लगाने के लिए मंडी के अधिकारियो के साथ अनाज व्यापारी फसल के ढेर के पास पहुँचे थे।

सब कुछ रोज की तरह चल रहा था व्यापारी अनाज खरीदने बोली लगा रहे थे कि अचानक दो व्यपारियो में कुछ कहासुनी हो गई, बात सिर्फ कहा सुनी तक सीमित नही रही, बल्कि देखते ही देखते अश्लील गालियां और जूतमपैजार भी होने लगी, एक तरफ दो भाई थे तो दूसरी तरफ पिता और बेटा थे, काफ़ी देर तक चली दनादन के बाद आसपास मौजूद दूसरे व्यापारीयो ने दोनो पक्षो को अलग अलग किया और मामले को शांत कराया,फिलहाल दोनो ही पक्षो ने किसी भी तरह कि शिकायत पुलिस में दर्ज नही कराई है वहीं इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

You cannot copy content of this page