SI beats shopkeeper: SI की गुंडागिर्दी, फिल्मी स्टाइल में दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई, आगर जिले के कानड़ थाने में पदस्थ हैं एसआई

SI beats shopkeeper: SI की गुंडागिर्दी, फिल्मी स्टाइल में दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई, आगर जिले के कानड़ थाने में पदस्थ हैं एसआई

राज कुमार – राजगढ़। राजगढ़ जिले के जीरापुर में SI की गुंडागर्दी सामने आई है। जिसने SI फिल्मी स्टाइल में दुकान के अंदर कूदा और दुकानदार की पिटाई कर दी, इसमें SI के बेटे ने भी उसका साथ दिया, जानकारी के मुताबिक एसआई का बेटा भावसार बुक्स जनरल स्टोर से कुछ दिन पहले पानी की बोतल खरीद कर लेकर गया था।

जब वह बोतल को वापस बदलने आया तो दुकानदार ने पानी की बोतल वापस लेने से मना कर दिया, दुकानदार द्वारा बोतल वापस नहीं लेने से एसआई आग बबूला हो गया और पानी की बोतल दुकानदार के मुंह पर फेंक कर फिल्मी स्टाइल में दुकान के अंदर कूद गए और दुकानदार की पिटाई कर दी। बता दें कि SI आगर जिले के कानड़ थाने में पदस्थ हैं, जिनका नाम रामलाल आजाद है

वही पीड़ित श्याम सुंदर जायसवाल ने बताया 03 दिन पहले एसआई का बेटा पानी की बोतल लेकर गया था, जिसे वापस करने एसआई और उसका बेटा दुकान आया था। बोतल को वापस करने से माना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वही पीड़ित ने इसके शिकायत जीरापुर थाने में की है, पीड़ित श्याम सुंदर जायसवाल की शिकायत पर जीरापुर पुलिस द्वारा 15 मई 2024 को एसआई रामलाल आजाद और उसके बेटे के खिलाफ धारा 294, 323,34 मैं प्रकरण दास कर मामले को विवेचना में लिया है।

You cannot copy content of this page