आगर जिला मुख्यालय पर नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही पटाखें की दुकानें, हादसे को दे रहे न्योता, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

आगर जिला मुख्यालय पर नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही पटाखें की दुकानें, हादसे को दे रहे न्योता, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

ओमप्रकाश – आगर मालवा। दीपावली पर्व को लेकर आगर जिला मुख्यालय पर नवीन बस स्टैंड पर अस्थाई पटाखा मार्केट लगाया जा रहा है, जिसकी दुकानों की आगर नगर पालिका द्वारा बाकायदा नीलामी भी की गई और अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप पटाखा व्यापारियों को अस्थाई पटाखा लाइसेंस भी जारी किया गया, लेकिन विभाग द्वारा जिन नियमों के तहत लाइसेंस जारी कर दुकानें आवंटित की गई उन नियमों का कही भी पालन नहीं हो रहा है, ऐसे में अगर कोई हादसा घटित होता है तो उसका जवाबदार कौन होगा।

बता दे की अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी लाइसेंस में विभिन्न शर्तों का उल्लेख किया गया था जिसमें प्रत्येक दुकान के बीच 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए, दुकान का निर्माण टीनशैड चद्दर से बना होना चाहिए, अस्थाई पटाखे दुकान एक दूसरे के आमने-सामने नहीं होनी चाहिए थी इसके साथ और भी कई नियम दर्शाए गए थे, लेकिन पटाखा मार्केट में जारी नियमों का कोई पालन नहीं देखने को मिला है दुकानों में 3 मीटर की दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया है और ना ही दुकानें टीनशैड चद्दर से बनाई गई है अगर ऐसे में कहीं कोई हादसा होता है तो उसकी जवाबदार कौन रहेगा।

वहीं दुकानदारों ने नगर पालिका भी आरोप लगाया है कि उनके द्वारा नीलामी करवा कर रुपए तो ले लिए हैं लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया गया है, इतनी महंगी दुकान लेने के बावजूद भी हमें कोई सुविधा नहीं दी गई है सारी सुविधा दुकानदार स्वयं के खर्चे पर उठा रहा है नगर पालिका ने सिर्फ जगह के ही इतने पैसे लिए हैं।

You cannot copy content of this page