farmer’s bag stolen: आगर की पुरानी मंडी गेट से किसान के अज्ञात चोर ने चुराए ₹290000, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, बाइक पर लटका हुआ था रुपए से भरा बैग

farmer’s bag stolen: आगर की पुरानी मंडी गेट से किसान के अज्ञात चोर ने चुराए ₹290000, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, बाइक पर लटका हुआ था रुपए से भरा बैग

राज कुमार – आगर मालवा। farmer’s bag stolen: आज मंगलवार को आगर की पुरानी कृषि उपज मंडी गेट के यहां से अज्ञात चोर द्वारा किसान के बाइक के हैंडल पर लटके हुए झोले में रखे 290000 रुपए की चोरी कर ली गई और घटनास्थल से फरार हो गया जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसान राधेश्याम पिता रतन सिंह जाति कुमावत उम्र 52 साल निवासी पिपलिया कुमार ने आगर कोतवाली थाने पर एक शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उसने बताया कि वह उसकी जमीन पर बनी केसीसी के माध्यम से बैंक आफ इंडिया शाखा बड़ोद आगर से 290000 रुपए निकाले थे। इसके बाद वह बैंक के यहां से अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकला और आगर पुरानी कृषि उपज मंडी गेट के सामने स्थित एक निजी दुकान पर सामान लेने के लिए गया और पैसों से भरा हुआ बैग मोटरसाइकिल के हैंडल पर टांग दिया था।

इसके बाद वह दुकान से ही वापस आकर देखा तो पैसों से भरा हुआ बाग गाड़ी के हैंडल पर नहीं दिखा आसपास तलाश करने पर भी बैग का कोई पता नहीं चला फिर किसान द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक पर रखा हुआ बैग चुराते हुए दिखा।

You cannot copy content of this page