खेत पर सिंचाई करने के दौरान कुएं में डूबने से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत

खेत पर सिंचाई करने के दौरान कुएं में डूबने से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत

आगर मालवा। रिजवान खान – आगर के समीपस्थ ग्राम रामपुर भूंडवास में खेत पर सिंचाई करने के दौरान कुएं में डूबने से एक 25 वर्षी युवक की मौत हो गई। वहीं युवक के कुएं में डूबने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो सैकड़ो ग्रामीण घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए, और युवक के शव को कुएं से बाहर निकल गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को बरामद कर आगर जिला अस्पताल में पीएम उपरांत शव परियोजनाओं के सुपूर्द किया गया।

जानकारी के मुताबिक कानड़ थाने पर पदस्थ एएसआई हरिनारायण सोलंकी ने बताया कि गत रात्रि में ग्राम रामपुर भुंडवास में खेत पर सिंचाई करने के दौरान भीमसिंह पिता मानसिंह सोंधियां उम्र 25 निवासी ग्राम रामपुर भुंडवास की कुंए में डूबने से मौत हो गई। जिसका आगर जिला अस्पताल में पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। बता दें कि युवक खेत पर सिंचाई कर रहा था। इस दौरान मोटर वायरिंग सही करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। जिसकी वजह से पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़े:

MP CHO Vacancy 2023: मध्यप्रदेश में 980 सीएचओ की भर्ती प्रकिया प्रारंभ, Apply Online

आगर नवीन सब्जी मंडी में दुकान लगाने की बात को लेकर 2 फूटकर व्यापारीयों में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घुसे, वीडियो वायरल

₹20000 की रिश्वत लेते हुए ग्राम पंचायत अहीर बर्डीया के सरपंच को उज्जैन लोकायत पुलिस ने छावनी नाके से रंगे हाथ पकड़ा

बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान कारण परिवार -सारंगपुर

Leave a Reply

You cannot copy content of this page