कानड़ में शिव पाहड़ी पर मृत अवस्था मैं नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला एक व्यक्ति का शव।

कानड़ में शिव पाहड़ी पर मृत अवस्था मैं नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला एक व्यक्ति का शव।

रिजवान खान – आज मंगलवार को कानड़ में शिव पहाड़ी पर एक नीम के पेड़ पर मृत अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, वहीं रहवासियों की सूचना पर कानड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम हेतु आगर जिला अस्पताल में भेजा गया। वही कानड़ पुलिस ने मृत व्यक्ति की पहचान करते हुए बताया की मृतक का नाम जितेंद्र पिता गंगाराम सूर्यवंशी निवासी कानड़ शिव पहाड़ी का है। वहीं शव को पुलिस द्वारा बरामद कर जिला अस्पताल में पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति रात को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। जिसके बाद सुबह व्यक्ति की तालाश करने पर घर से थोड़ी ही खेत में स्थित नीम के पेड़ पर मृत अवस्था मैं शव लटका हुआ मिला।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page