आबकारी विभाग ने 23070 रुपए की 63 लीटर अवैध शराब की जप्त, शाजापुर जिले से लाकर आगर में बेची जा रही थी शराब

आबकारी विभाग ने 23070 रुपए की 63 लीटर अवैध शराब की जप्त, शाजापुर जिले से लाकर आगर में बेची जा रही थी शराब

राज कुमार – आगर मालवा। आबकारी विभाग के दल ने गुरुवार देर शाम को आगर के कानड़ में सारंगपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप से मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप कार में भरकर ले जा रही शराब को पकड़ा गया, आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र डामोर ने जानकारी देते हुए बताया कि कारवाही के दौरान कार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए

आबकारी दल कार की डिक्की में रखी हुई 45 लीटर प्लेन अवैध शराब और 36 नग बियर केन जब्त की गई। जिसकी कुल कीमत 23 हजार 70 रुपए है। इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन में शामिल एक कार को भी जब्त किया गया जिसकी कीमत 01 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई, इस प्रकार कुल 01 लाख 43 हजार 70 रुपए का मशरूका बरामद किया गया, बताया जा रहा की शराब शाजापुर जिले में बिकने वाली है, जो आगर जिले में अवैध रूप से बेची जा रही थी, मामले में आबकारी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page