देसी कट्टे सहित कारतूस के साथ कुठला पुलिस ने एक युवक को पकड़ा।

देसी कट्टे सहित कारतूस के साथ कुठला पुलिस ने एक युवक को पकड़ा।

प्रवीण कुमार – कटनी।पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार के निर्देशन में कुठला पुलिस द्वारा गत दिवस एक युवक को देसी कट्टे एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन के साथ प्रहलाद पैकरा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह एवं प्रधान आरक्षक अजय यादव ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर इंदिरा नगर ओवर ब्रिज के पास मणिशंकर निषाद पिता भैया लाल निषाद उम्र करीब 19 साल निवासी गली नंबर 07 इंदिरा नगर कटनी को 315 बोर के देशी कट्टा और एक कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके ऊपर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक मणिशंकर निषाद ने बताया कि वह मूलतया उत्तर प्रदेश के जिला मऊ का रहने वाला है। और उत्तर प्रदेश के मऊ से ही जप्तशुदा देसी कट्टा खरीद कर लाया था। अवैध फायर आर्म्स रखने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक को न्यायालय मैं पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही गृह भेदन और नकबजनी का प्रकरण थाना कुठला में दर्ज है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page