आगर मालवा जिला मुख्यालय पर रातोड़िया तालाब लाल गड्ढा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जैसे-जैसे शव मिलने की खबर आग की तरह फैलती गई वैसे-वैसे घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा होता गया, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नगर पालिका के वाहन को बुलाया गया, नगर पालिका के कर्मचारियों ने पानी व जलीय पौधे में पढ़े शव को लकड़ी की सहायता से बाहर निकाला गया, हालांकि यह शो किसका है यह हत्या है या आत्महत्या इन सभी पहलू पर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है, फिलहाल शव की शिनाख्त भी अभी हो नहीं पाई है। शव को वहां से गुजरने वाले राहगीर एवं चारवाहों द्वारा देखा गया था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
आगर मालवा: रातोड़िया तालाब क्षेत्र में पानी व जलकुंभी पर तैरता मिला शव, घटनास्थल पर हुई भीड़ जमा, पुलिस कर रही जांच!
