Agar malwa: सोयत कला में दर्दनाक हादसा, मधुमक्खियों के हमले में 9 वर्षीय छात्र की मौत, कई बच्चे घायल!

Agar malwa: सोयत कला में दर्दनाक हादसा, मधुमक्खियों के हमले में 9 वर्षीय छात्र की मौत, कई बच्चे घायल!

ओमप्रकाश – मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सोयत कला क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक निजी स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।इस हादसे में कक्षा चार में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र रमन, पिता सज्जन सिंह कराड़ा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मधुमक्खियों के हमले से घबराकर बच्चे इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान रमन पर मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं रमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस हमले में आधा दर्जन से अधिक अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

You cannot copy content of this page