वन विभाग की उड़न दस्ते टीम ने अवैध लकड़ी का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा, कार्रवाई जारी

वन विभाग की उड़न दस्ते टीम ने अवैध लकड़ी का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा, कार्रवाई जारी

आगर मालवा. जिले के पीपलोंन मदकोटा कोटा मार्ग से वन विभाग की उड़न दस्ते टीम ने मंगलवार को लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा जिसे पकड़कर आगर के वन विभाग कार्यालय में लाया गया जहां पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल वन विभाग की उड़न दस्ते टीम फील्ड में गस्त कर रही थी इस दौरान उन्हें पीपलोंन मदकोटा मार्ग पर अवैध रूप से लकड़ी भरकर एक ट्रैक्टर जिसका क्रमांक MP 13 AA 4029 जो पिपलोन की ओर आ रहा था जिसे उड़न दस्ते टीम ने रोका और चेकिंग की गई चेकिंग में पता चला कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है

लकड़ी की कटाई एवं परिवहन संबंधित दस्तावेज ट्रैक्टर चालक के पास नहीं पाए गए टीम ने ट्रैक्टर को जप्त कर आगर के वन विभाग कार्यालय में ले गए जहां पर पंचनामा बनाकर ट्रैक्टर चालक शाहिद पिता महबूब खां निवासी आगर के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page