अब 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, आगर कलेक्टर व एसपी ने डायल 112 की 07 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

अब 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, आगर कलेक्टर व एसपी ने डायल 112 की 07 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

राज कुमार – आगर मालवा। प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में डायल 112 सेवा लॉन्च कर 1200 नई महिंद्रा बोलोरो नियो और स्कॉर्पियो गाड़ियां पुलिस को सौंपीं है, जो सिर्फ 15-20 मिनट में पुलिस बुलाने पर फरियादी के पास पहुंच जाएगी, जिसमे आगर मालवा जिले को भी 07 नई डायल 112 की गाड़ियां मिली है जिसमें 03 स्कॉर्पियो और 04 नई महिंद्रा बोलोरो नियो है, जिन्हें आज मंगलवार को आगर कोतवाली थाने से आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जिले में डायल 112 को फील्ड में रवाना किया।

हरी झंडी दिखाने के पूर्व कलेक्टर राजेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र बोयट एवं कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने डाल 112 गाड़ियों का पूजन पाठ पर विधि विधान पूर्वक फील्ड में रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि डायल 112 वो हर कार्य करेगी जिसमें नागरिकों को मदद मिले, डायल 112 मेडिकल के लिए भी पहुंचेगी, आगजनी की घटना में भी डायल 112 पहुंचेगी

वहीं पुलिस बुलाने पर भी डायल 112 ही पहुंचेगी, एसपी ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी में अगर डायल 112 को बुलाया जाता है तो व मरीज एवं घायल व्यक्ति को सबसे नजदीक में पढ़ने वाले स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचेगी यहां पर समय रहते उसका उचित इलाज हो सके।

You cannot copy content of this page