ग्राम कांकरिया में मृत अवस्था मैं पेड़ पर लटका मिला एक 21 वर्षीय युवक का शव, पुलीस पहुंची घटना स्थल पर।

ग्राम कांकरिया में मृत अवस्था मैं पेड़ पर लटका मिला एक 21 वर्षीय युवक का शव, पुलीस पहुंची घटना स्थल पर।

आज सोमवार 30 जनवरी को ग्राम कांकरिया में मृत अवस्था में पेड़ पर लटका हुआ एक 21 वर्षीय युवक का शव मिला है। जिसकी सूचना मिलने पर आगर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए आगर जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां पर मृतक का पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलीस ने शव की पहचान करते हुए बताया कि, मृतक का नाम मोहनलाल पिता सरदार हैं। जो ग्राम कांकरिया का ही निवासी हैं। आपको बता दें कि युवक का शव उसके घर के पास में ही बने बाड़े में पेड़ पर लटका हुआ मिला है, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। आगर कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। फिलहाल मोहनलाल ने आत्महत्या की है। या फिर घटना का कोई अन्य कारण है।इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page