आगर जिले में देखा गया तेंदुआ, पवन चक्की पर कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड ने बनाया वीडियो, वन विभाग का अमला जुटा तेंदुए की तलाश में राज कुमार – आगर मालवा। जिले के ग्राम बल्डा बरखेड़ा के जंगल में गुरुवार रात को तेंदुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो पवन चक्की पर कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड के कर्मचारी ने बनाया
जब वह रात में रात्रि ग्रस्त कर रहा था इस दौरान उसे रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो उसके द्वारा मोबाइल में कैद किया गया, वहीं इस मामले में ग्राम पंचायत सरपंच पृथ्वीराजसिंह चौहान ने भी इस बात की पुष्टि की है जिस जगह तेंदुआ दिखाई दिया वह जगह ग्राम पंचायत बर्डा बरखेड़ा की है.

इस मामले में फॉरेस्ट विभाग के रेंजर लक्ष्मी नारायण चौधरी से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया की तेंदुए को जानकारी हमारे पास भी आई हैं हमारे द्वारा एक टीम की टुकड़ी को छानबीन के लिए वन परिषद में भेजा गया है, वह तेंदुआ व उसके पद चिन्ह की तलाश कर रहे हैं, जैसे ही कोई जानकारी मिलती है हम आगे की जानकारी साझा करेंगे।
