रिजवान खान – आगर मालवा। देश की आन बान और शान का प्रतीक भारतीय सेना पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में आज शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा आगर जिला मुख्यालय पर छावनी नाका चौराहे पर बीजेपी पार्टी के दो मंत्री वह एक सांसद का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहना है कि पहले कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने सेना की महिला इन्फेंट्री अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र और सांप्रदायिक टिप्पणी की

और अब उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक” बताकर सैन्य बलों की स्वतंत्रता और गरिमा पर सवाल उठाए हैं। और कल रात्रि में बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकवादी को अपना आतंकवादी कहे कर सम्भोधित किया, प्रदेश हाईकोर्ट ने विजय शाह की भाषा को “गटरछाप” करार देते हुए उनके खिलाफ FIR का आदेश दिया, और सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी टिप्पणी को शर्मनाक बताया, पुतला दहन करते समय बड़ी संख्या कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
