देश भक्ति व वीरों के सम्मान में आगर जिला मुख्यालय पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर व एसपी हुए शामिल

देश भक्ति व वीरों के सम्मान में आगर जिला मुख्यालय पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर व एसपी हुए शामिल

राज कुमार – आगर-मालवा। देश भक्ति व वीरों के सम्मान में आज शनिवार को आगर जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा झंडा चौक छावनी आगर से प्रारंभ हुई, जो रातडिया तालाब, नाना बाजार, सराफा बाजार, अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ पहुंची, जहां शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तिरंगा यात्रा में आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और देश भक्ति के नारे लगाए।तिरंगा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान तिरंगा यात्रा का नगरवासी द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया तथा अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल होकर भव्यता प्रदान की गई।

You cannot copy content of this page