राज कुमार – आगर मालवा। अचानक मौसम में हुए बदलाव की वजह से आमजन की रोजमर्रा की जिंदगी तहस-नहस हो गई, दिन में 41- 42 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद भी दोपहर 3:00 बजे बाद अचानक से जिले में मौसम में करवट ले ली और धीरे-धीरे घने काले बादल छाने लगे

आज मंगलवार को आगर जिला मुख्यालय सहित तहसीलों में अचानक से आंधी तूफान गरज के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई जो करीब 01 घंटे तक चली, वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है, और जिले दर्जनों भर शादियां के कार्यक्रम चल रहे हैं

लेकिन शादियों के सीजन में हो रही बारिश की लोगों को अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है, जानकारी के मुताबिक गर्मी के सीजन में हुई यह बारिश गर्मी के फलों के लिए लाभदायक माना जाता है, वहीं बे मौसम बारिश की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ेगा।
