राज कुमार – आगर मालवा। आगर जिले की सुसनेर तहसील से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे गुरुवार को पुलिस थाना सुसनेर पर एक गैंगरेप का प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें महिला के दो भतीजों ने ही मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसनेर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिरण खेड़ी गांव में रहने वाली एक महिला के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले दो भतीजो पर ही महिला के साथ गेंग रेप करने का आरोप लगा है।घटनाक्रम 15-16 अप्रैल दरमियानी रात की है, सुसनेर थाना प्रभारी केसर राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला जीरापुर शादी में गई थी और वहां से वह अपने भतीजो के साथ रात करीब 12:00 के लगभग बाईक से वापस गांव लौट रही थी। इस दौरान देवपुर -प्याली रोड के समीप दोनों भतीजों नें महिला के साथ बलात्कार किया।थाने से ली गई जानकारी के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म 15 – 16 अप्रैल दरमियानी के रात में हुआ था, इस घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने 21 अप्रैल को सुसनेर थाने पर दी इसके बाद यह प्रकरण दर्ज किया गया है।
सुसनेर पुलिस थाना प्रभारी केशर सिंह राजपूत ने बताया – सनेर पुलिस ने आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वही पीड़ित महिला एवं आरोपियों का मेडिकल भी पुलिस द्वारा करा लिया है।
