राज कुमार – आगर मालवा। आगर छावनी स्थित पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बने सोमेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार रात 08:30 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों द्वारा पत्थर फेंके गए। पत्थर फेकने के बाद तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी मंदिर पर एकत्रित हो गए, घटना की सूचना हिन्दू संगठन के सदस्यों को लगी।

इसके बाद कॉलोनी के रहवासी ओर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पर पहुंच गए और घटना का विरोध किया। सभी ने जमकर नारेबाजी भी की, वही कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया और विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और कोतवाल थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय अमले सहित मौका स्थल पहुंचे और छानबीन शुरू की गई।
