राज कुमार – आगर मालवा। उज्जैन कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार शाम को दो ट्रकों की आमने सामने जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में दोनों ट्रैक के सामने वाले हिस्से परखच्चे उड़ गए। घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Two injured in road accident: दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए आगे जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों का उपचार जारी है, वहीं मृतक का शरीर ट्रक में फस गया जिसका अभी फिलहाल रेस्क्यू को जारी है। दोनो ट्रकों की भिड़त की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस व ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर म्रतक के शव हो बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।

हादसे में वसीम पिता सिराज खान उम्र 18 वर्ष निवासी तोड़ी गाजियाबाद भोजपुर थाना उत्तरप्रदेश, भवर सिंह पिता प्रहलाद सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी निपानिया बकानी जिला झालावाड़ राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ताज मोहम्मद पिता इंतजार खान मोदीनगर गाजियाबाद का रहने वाले की मौके पर ही मौत हो गई है, जिसका जिला अस्पताल में पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
