triple talaq case: आगर में तीन तलाक का मामला, पति ने कहा तीन बार तलाक, महिला पहुंची पुलिस के पास,महिला थाने पर पति,सास, ननंद पर प्रकरण दर्ज

triple talaq case: आगर में तीन तलाक का मामला, पति ने कहा तीन बार तलाक, महिला पहुंची पुलिस के पास,महिला थाने पर पति,सास, ननंद पर प्रकरण दर्ज

राज कुमार – आगर मालवा। triple talaq case: जिला मुख्यालय पर स्थित महिला थाने पर एक तीन तलाक का मामला सामने आए हैं, जिसमें महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति और उसकी सास, ननंद, पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी इस बीच महिला के दो बच्चे भी हैं, जिसमें एक बड़ा लड़का और एक छोटी लड़की है शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

केंद्र सरकार की मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए श्राप समझा जाने वाला तीन तलाक खत्म कर दिया है, लेकिन आज भी मुस्लिम समाज के महिलाओं को शोषण और उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं, एक ऐसी ही घटना आगर मालवा से सामने आई है, जहां पर आगर जिला मुख्यालय की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया है,

आगर महिला थाना प्रभारी रोहित पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नलखेड़ा तहसील के ग्राम किलोना की लड़की की शादी वर्ष 2010 में मुस्लिम विवाह रीति रिवाज से आगर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी, शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित कर रहे थे, महीला की शिकायत पर गत रात्रि में आगर महीला थाना पुलिस ने उसके पति अफसर खां पिता मजीद खां, और उसके सास, ननंद निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आगर, के खिलाफ धारा 498A, 323, 34, मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम 4 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

You cannot copy content of this page